मैं अपना पासवर्ड कैसे बदलूँ?
रेज़िडेंट पोर्टल के लिए नया पासवर्ड सेट करें।
शुरू करने से पहले
आपको Prisma Resident Portal (वेबसाइट या ऐप) में लॉग इन होना चाहिए, और आपको अपना मौजूदा पासवर्ड पता होना चाहिए।
-
चरण 1. अपनी प्रोफ़ाइल खोलें
ऊपरी दाएँ कोने में अपना नाम चुनें, फिर Profile चुनें।
-
चरण 2. Password चुनें
बाएँ पैनल में अपने नाम के नीचे Password चुनें। Password फ़ॉर्म दिखाई देगा।
-
चरण 3. अपने पासवर्ड लिखें
अपना मौजूदा पासवर्ड लिखें, फिर अपना नया पासवर्ड, फिर Confirm Password में अपना नया पासवर्ड दोबारा लिखें। आपने जो लिखा है उसे दिखाने या छिपाने के लिए किसी भी बॉक्स में आँख वाला आइकन चुनें।
-
चरण 4. सेव करें
Password Save चुनें। जब तक तीनों बॉक्स भरे नहीं जाते, बटन धूसर (ग्रे) रहता है।
बस इतना ही। आपका काम पूरा हो गया।