मैं कार्ड से किराया कैसे भरूँ?
इस महीने का किराया डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भरें।
-
चरण 1. Make Payment खोलें
Prisma Resident Portal में लॉग इन करें। Dashboard (लॉग इन करने के बाद दिखने वाला पहला पेज) पर Make a Payment चुनें। आप बाईं ओर के मेनू में Make Payment भी चुन सकते हैं।
-
चरण 2. Card चुनें
Payment Type के नीचे, Card चुनें।
-
चरण 3. अपने कार्ड की जानकारी भरें
हर बॉक्स भरें:
- Card Number और Card Holder’s Name
- Email और Phone No
- Expiration date (MM/YY), जैसे 04/28
- CVV: आपके कार्ड के पीछे लिखा 3 अंकों का सुरक्षा कोड (American Express के लिए सामने की ओर 4 अंक)
-
चरण 4. अपना बिलिंग पता जाँचें
वह पता भरें जो आपकी कार्ड कंपनी के रिकॉर्ड में है: सड़क, शहर, राज्य और ZIP कोड।
-
चरण 5. राशि लिखें
Amount बॉक्स में लिखें कि आप कितना भुगतान करना चाहते हैं। आपको कितना देना है, यह देखने के लिए View Current Charges चुनें।
Payment Amount, Prisma Platform Fee और Total Transaction Amount जाँच लें।
-
चरण 6. जाँचें और जमा करें
अपनी जानकारी और कुल राशि जाँच लें।
चेकबॉक्स चुनकर पुष्टि करें कि जानकारी सही है और भुगतान की अनुमति दें। फिर Submit चुनें।
महत्वपूर्ण: Submit चुनने के बाद इंतज़ार करें। पेज बंद न करें, उसे रिफ़्रेश न करें, और Submit दोबारा न दबाएँ। जब पुष्टि (confirmation) दिखाई दे, तो समझिए आपका भुगतान भेज दिया गया है।
बस इतना ही। आपका काम पूरा हो गया।